कोडरमा : विधायक डॉ नीरा यादव के मकर संक्रांति मिलन समारोह में उमड़े कार्यकर्ता

 

ध्वजाधारी आश्रम में राममय वातावरण में धूमधाम से मना मकर सक्रांति का त्योहार

भक्ति संगीत की धुन पर झूमी विधायक, कार्यकर्ता और समर्थक 

टीम एबीएन, कोडरमा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में ध्वजाधारी आश्रम में विधायक डॉ नीरा यादव के सौजन्य से चूड़ा-दही तिलकुट सहभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक ने पूजा अर्चना के उपरांत कार्यक्रम की रंगारंग शुरुआत हुई। वहीं उपस्थित जनसमूह को मकर सक्रांति पर्व की बधाई देते हुए उनका दिल से स्वागत और अभिनंदन किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मकर सक्रांति त्याग, वैराग्य  कर्म और सबके कल्याण का पर्व है। सही मायनों में मकर सक्रांति सत्य के संग क्रांति है, संत के संग क्रांति है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मकर सक्रांति की बधाई देते हुए  कोडरमा वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उनके उज्ज्वल भविष्य कामना की। 

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन करते हुए स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया और अपनी भक्तिमय प्रस्तुति से सबको देर शाम तक बांधे रखा। इन गीतों पर विधायक डॉ नीरा यादव और कार्यकर्ता झूमते नजर आये। विधायक ने कार्यकर्ताओं के बीच दही चूड़ा तिलकुट का वितरण कर भंडारे का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों  की संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने चूड़ा-दही, तिलकुट गुड़ एवं स्वादिष्ट सब्जी का आनंद लेते हुए संगीत पर झूमते और थिरकते देखे गये। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं संग संगीत कार्यक्रम एवं सह भोज का आनंद लिया और उपस्थित लोगों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। मकर संक्रांति पर आयोजित मिलन समारोह में मुख्य रूप से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद रविंद्र राय शामिल हुए उन्होंने उपस्थित जनों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं  देते हुए 15 एवं 16 जनवरी को अपने आवास पर आयोजित मिलन समारोह में आने का न्योता दिया। 

ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, टुन्नू गोप, पूर्व जिप अध्यक्ष महेश राय, वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र सिंह, बिरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, डॉ नरेश पंडित, रवि मोदी, सुरेंद्र राजवंशी, जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, महामंत्री अनूप जोशी, राजकुमार यादव, प्रदीप केडिया, अविनाश सेठ, मनोज पिलानिया प्रदीप कुमार,  भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव, दिनेश सिंह, मुकेश कुमार, महेश वर्मा, नरेंद्र पाल, मनोज केडिया, संजय बोटा, धीरज जोशी, बिरेंद्र सिंह, भरत नारायण मेहता, सोनू अग्रवाल, उपेंद्र भदानी, रामरतन महर्षि, रामप्रवेश पांडेय, बिल्लू भारद्वाज, सुरेंद्र राजवंशी, अरशद खान, शिवेंद्र नारायण, अजय पांडेय, पंकज सिंह, गोपाल गुतुल, देवेंद्र राम, राजू भैया, राजेश सिंह, प्रवीण पाण्डेय, नीलू सिंह, राकेश शर्मा, बंटी ओझा, सौरभ कुमार, सुदीप्तो घोष, संजीव यादव, मुन्ना राम, विजय यादव, बैजनाथ यादव, पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव, कामिनी देवी, संगीता सिन्हा, रविंद्र गुप्ता, महेंद्र ठाकुर, महेंद्र साव, राजू साव, गिरधारी साव, हरि साव, महेंद्र यादव, शशि सिंह प्रेम गुप्ता, सनोज गुप्ता, विजय यादव, महेश यादव,  नरेंद्र सिंह, भोला यादव पिंटू श्रीवास्तव, शोले चंद्रवंशी, मुखिया कन्हाई यादव, सुरेंद्र यादव, राजू यादव, सुभाष यादव, सुरेश यादव, छोटी यादव, सुनील यादव, धनंजय यादव, रविंद्र यादव, रामचंद्र यादव, दिलीप चंद्रवंशी, कैलाश यादव, अनु सिंह, चंदन सिन्हा, सुनील मंडल, अरुण यादव, अजय यादव, अरविंद यादव, महेश यादव, सुधीर यादव, नरेंद्र सिंह, ललन सिन्हा, सुधीर पांडेय, प्रभु यादव, राजा यादव, श्यामसुंदर यादव, सहदेव यादव, नगीना पासवान, टिंकू यादव समेत हजारों कार्यकर्ता, समर्थक, शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, वरिष्ठ पत्रकार, जिले के गणमान्य, बुद्धिजीवी, महिलाएं और युवा उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखायी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse