झारखंड : 12 जिलों का तापमान 7 डिग्री के नीचे

 

  • 12 जिलों का तापमान 7 डिग्री से नीचे, गुमला में पारा लुढ़का 3.8 डिग्री

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में इन दिनों काफी ठंड पड़ रही है। राज्य के 24 जिलों में से 12 जिले ऐसे हैं, जहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे चला गया है। गुमला ऐसा जिला है, जहां सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। इस जिले का तापमान लुढ़ककर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया है।

उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हिमालय की सर्द हवा के कारण पूरे झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां के विभिन्न शहरों का तापमान गिर कर सामान्य से नीचे चला आया है। सभी शहरों का तापमान 9.0 डिग्री के करीब या इससे नीचे है। बर्फीली हवा का झारखंड आना अभी जारी है। 

अगले तीन दिनों तक ठंड मेें बदलाव के अनुमान नहीं हैं। सर्दी और बढ़ सकती है। राज्य में 16 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा और आसमान में बादल छाएंगे। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान मैकलुस्कीगंज का 3.5 डिग्री रहा। कांके में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकार्ड हुआ। 

राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में शीतलहर जैसी स्थिति रही। गुमला का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री था जबकि चतरा का 4.1, गढ़वा का 5.4, खूंटी का 4.4 डिग्री, लातेहार का 4.9 डिग्री और लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। जमशेदपुर समेत अन्य शहरों का 9.0 डिग्री के करीब आ चुका है।

रांची का न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री नीचे हैं। संताल परगना और उत्तरीछोटानापुर प्रमंडल के जिलों का तापमान भी 9.0 के करीब या इससे कम रहा। हजारीबाग का 8.1, धनबाद 6.3 और पाकुड़ का न्यूनतम 6.8 डिग्री रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse