टीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय सैनिक दुनिया की बेहतरीन, अतुल्य पराक्रम से भरा और सशक्त सेनाओं में एक है। सेना से हमें प्रेरणा मिलती है। हम उनके युद्ध कौशल और बलिदान को सदैव नमन करते हैं। उक्त बातें लोहरदगा उपयुक्त डॉ बाघमरे प्रसाद कृष्ण ने कही। वह शनिवार को लोहरदगा प्रखंड परिसर स्थित नगर भवन में पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित प्रथम बिहार बटालियन रेजीमेंट द्वारा आयोजित और भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट लोहरदगा द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
डीसी डॉ वाघमारे ने कहा कि हम लोहरदगा जिले के पूर्व सैनिकों और सैनिकों की सुविधाओं के लिए हर पहल करेंगे। हमें गर्व है, कि इस जिले के कई सैनिकों ने देश की सीमा पर विपरीत परिस्थितियों में युद्ध करते हुए अपने असाधारण बहादुरी और साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान देश के लिए दिया है। हम प्रथम बिहार रेजीमेंट के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, कि उन्होंने लोहरदगा में पूर्व सैनिकों के सम्मान में इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया।
उनकी समस्याओं का मौके पर निष्पादन किया। इसमें तमाम बटालियन के के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। अकेले प्रथम बिहार बटालियन के 100 से अधिक लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों माता को हम नमन करते हैं। उनकी वीरांगना नारियों के साहस और धैर्य को सैल्यूट करते हैं। जिनके प्रेरणा से हम सबों को सेना में शामिल होने का गौरव हासिल होता है।
मौके पर जिला स्तरीय सर्टिफिकेट, पीओपी संबंधी समस्या, आईएवीसी कार्ड और उनकी सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया। मौके पर कारगिल में शहीद हुए लोहरदगा के विश्राम टाना भगत की पत्नी तारामनी भगत समेत 20 से अधिक विरांगना नारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में वीर तालियां बजायी गयी।
मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रथम बिहार रेजीमेंट के कैप्टन दक्ष कुमार पंत ने कहा कि प्रथम बिहार रेजीमेंट का अध्याय वाक्य ही है, बजरंगबली की जय। हम देश की सेवा में अपने प्राणों की निछावर करने में पीछे नहीं हटते हैं। अपनी वीरता से देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर हैं। भारत के हर नागरिक सुरक्षित रहे। वह बाहरी आक्रमण से हमेशा सुरक्षित रहें। ऐसी व्यवस्था भारत सरकार ने हम सेना के माध्यम से करती है। हाल के दिनों में हमने सेना ने सीमा पर अपने सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर दुश्मनों को करारा जवाब दिया है, हम सदैव देते रहेंगे।
मौके पर भारतीय सेना के द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सूबेदार संजय कुमार मलिक, सूबेदार विजय सिंह, अरविंद प्रधान, एमके टुडू, सीएचएम अवधेश कुमार सिंह, आदि ने विस्तार से लोहरदगा के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बताया। मौके पर लोहरदगा जिला भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो, संरक्षक सूबेदार मेजर सहदेव उरांव, सूबेदार विजय कुमार, सूबेदार महेश कुमार टुडू आदि ने संबोधित किया।
अध्यक्ष पूर्व सैनिक धर्मराज महतो ने कहा कि प्रथम बिहार बटालियन के अधिकारियों ने लोहरदगा में आकर ऐतिहासिक पहल किया है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है, कि लोहरदगा आगे भी आना होगा। पूर्व सैनिकों की सुविधाओं के लिए बटालियन तत्पर है। देश की सेवा में अपना योगदान करने वाले सैनिकों और उनके परिजनों की सुचिंता करना हम सभी का कर्तव्य है। श्री महतो ने कहा कि हम सीमा पर एक फिट जमीन के लिए भी मर मिटने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों के परिजनों को भी सरकार और सेना द्वारा दिए जाने वाली सुविधाओं, बच्चों के छात्रवृत्ति आदि के लिए हमें जागरूक होना होगा।
सभा को डीसी दीलिप प्रताप सिंह शेखावत, लोहरदगा वन प्रमंडल के डीएफओ अरविंद कुमार आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व सैनिकों के परिजनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक पूर्व सैनिक और 100 से अधिक प्रथम बिहार बटालियन के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse