टीम एबीएन, लोहरदगा। कोई भी मनुष्य हमारे आसपास रहता हो, और वह इस कड़कड़ाती ठंड में कहरा रहा हो और उसे गर्म कपड़े की आवश्यकता हो,तो उसकी सेवा गर्म कपड़े और कंबल देकर सहायता जरूर करना चाहिए, तभी हमारा जीवन सार्थक सिद्ध होता है।
उक्त बातें गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य सह आर्यवीर दल के झारखंड प्रदेश प्रमुख शरदचंद्र आर्य ने कहीं। वह लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती पहाड़ी गांव मदनपुर में आश्रम के द्वारा वितरित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाते हैं उनके पास हम जाकर जरूरतमंदों के लिए सहयोग लेते हैं। फिर उसे असहाय जनों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के बीच वितरण करते हैं।
आचार्य शरदचंद्र आर्य ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के बिना आत्म कल्याण की परिकल्पना कोरी है।कम्बल आदि सहायता की आवश्यकता हो तो उसकी से सेवा करना चाहिए, तभी हमारा जीवन सार्थक सिद्ध होता है। पीड़ित मानवता की सेवा बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता है।
मौके पर आरएसएस गुमला विभाग के विभाग संघ चालक मनोज दास लोहरदगा जिला प्रचारक दीपक कुमार के अलावा ग्रामीण सुखनाथ नगेसिया, बरतिया नगेसिया, विश्वनाथ नागेसिया, देव कुमार सिंह, राज किशोर महतो, रामस्वरूप लोहार, रामवृक्ष लोहरा, मकरी देवी, वीणा कुमारी, ललिता देवी, चिंतू देवी, तुला देवी आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
एक अन्य खबर के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस, लोहरदगा ईकाई की ओर से इस मौके पर मदनपुर के ग्रामीणों को अयोध्या में पूजित अक्षत और पत्रक देकर अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में बने भव्य मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आमंत्रित किया गया। ग्रामीणों ने निमंत्रण स्वीकार कर फरवरी महीने में अयोध्या धाम जाने की बात कही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse