संसार में किसी के साथ छल और चतुराई न करें : स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज

 

  • आज की कथा के मुख्य यजमान अशोक सिंह, सपत्नी चंचल सिंह
  • मंगल कलश शोभा यात्रा से प्रारंभ हुआ श्री राम कथा का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। हरिद्वार धाम से पधारे श्री श्री 1008 जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर उमाकांतनंद सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर झारखंड की राजधानी  रांची के हरमू मैदान में श्री राम कथा का यह आयोजन किया जा रहा है। 

हरमू हाई कोर्ट शिव मंदिर श्री राम कथा के निमित कलश पूजन के साथ हजारों की संख्या में महिलाओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कलश शोभा यात्रा परम पूज्य श्रद्धेय महाराज श्री के सानिध्य में निकाली गयी। वही महाराज श्री आज फूलो से सजी घोड़े की बघी पर बिराजमान थे जगह जगह गुरु जी व शोभायात्रा का धर्मप्रेमियों ने सवागत किया। राकेश भास्कर माथे पर पवित्र ग्रंथ लेकर चल रहे थे।

गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में काफी संख्या में धर्म प्रेमी व श्री राम प्रेमी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए हरमू मैदान कथा स्थल पहुंची। जहां पवित्र कलश को विराजमान किया गया। हम सभी लोगों के लिए परम सौभाग्य की बात है की श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन कथा के श्रवण की अमृत वर्षा का लाभ परम पूज्य स्वामी डॉक्टर उमाकांतनंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से प्राप्त हो रहा है। व्यास पीठ पर पवित्र ग्रंथ श्री रामायण का पूजन, वंदन, माल्यार्पण मुख्य यजमान श्री अशोक सिंह, सपत्नी ने किया।

ब्यास पीठ पर विराजमान स्वामी जी को चंदन, वंदन, माल्यार्पण और आरती के बाद महराज जी कथा अमृत वर्षा का लाभ देते हुए महाराज श्री ने कथा प्रारंभ की। व्यास पीठ पर विराजमान परम पूज्य महाराज जी ने कथा स्थल में उपस्थित सभी श्रोताओं का अभिवादन किया। उन्होंने कथा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की कथा हम सुनते जरूर है लेकिन कथा का मर्म तभी सही होगा जब उसे जीवन मे उतारेंगे। 

उन्होंने श्री राम के प्रसंग पर चर्चा कर कहा भगवान श्री राम भारत की आत्मा है। उन्होंने भगवान के बाल रूप की वंदना की उन्होंने कहा भगवान के नाम जपने से सारी परेशानियां दूर हो जाती है। भव सागर से पार होना है तो राम कथा 9 दिनों तक सुने ये भव सागर से पर कर देगी। उन्होंने आस्था पर चर्चा कर बताया आस्था हिन्दू धर्म का मोल है कण कण में ईश्वर है जिसके जीवन मे संशय है उसका विनाश निश्चित है।

उन्होंने कहा राम राज्य पूरे विश्व के लिए स्वर्णमय युग का संकेत है। राजनीतिक पर चर्चा करते हुए कहा कि धर्म के बिना राजनीतिक अधर्म है भगवांन की कथा कहानी नही जीवन का दर्शन व पथ प्रदर्शक, जीवन दर्शन, राष्ट्र नायक, राजा का जीवन, भक्ति, बैराग्य, राजनीतिक क्या है। भगवान राम एक ऐसे अवतार है जिन्हें हम मर्यादा पुरुषोत्तम कहते हैं।

इसके पूर्व मंच पर मुख्य यजमान अशोक सिंह व पत्नी चंचल सिंह व उनके परिवार के द्वारा  व्यास जी की आरती की गयी। मौके पर अध्यक्ष राकेश भास्कर, सांसद  समीर उरांव, राज किशोर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, सुरेश सिंह, प्रमोद सारस्वत, धर्मेंद्र तिवारी, अखिलेश पांडेय ने गुरु जी को माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य यजमान सपत्नी के द्वारा सायं आरती की गयी। कथा स्थल पर प्रसाद का वितरण किया गया। 

मुख्य रूप से इंद्रजीत यादव, गोपाल सोनी, रामचंद्र जायसवाल, राजीव चौधरी, पुनीत सहित कई लोगों ने अपनी सेवा दी। हजारों लोगों ने कथा का श्रवण किया पूरा पंडाल आज श्रोताओ से भरा था। बुजुर्गों को महिलाओं को प्रथम प्राथमिकता देकर कुर्सियों पर बैठाया गया कथा स्थल में पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, चरण पादुका की व्यवस्था की गयी थी।

आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने बताया की कल की कथा समय अपराहन 3 बजे से 7 बजे तक होगी। समय पर कथा स्थल पहुंचकर अपना उचित स्थान ग्रहण करे। रांची की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्था व धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि महाराज श्री के मुखारविंद से श्री राम कथा की अमृत वर्षा का हरमू मैदान में आकर लाभ प्राप्त करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse