झारखंड के करीब 31,000 मंदिरों में होंगे बड़े अनुष्ठान : डॉ बिरेन्द्र साहू

 

  • भगवान पुरुषोत्तम श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को लेकर कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं गांवों व नगरों के गली-गली

टीम एबीएन, रांची। अयोध्या धाम, श्रीरामजन्मभूमि से पुजीत होकर आया अक्षत व नूतन मंदिर का चित्र से झारखंड प्रांत के सभी जिलों में आज 13वें दिन भी कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह पूर्वक झारखंड के प्रत्येक गांवों व नागरों के गली-गली में हजारों परिवार को निमंत्रण दिया। 

आज विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार ने बोकारो, धनबाद साहिबगंज, पाकुड़ वहीं प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने रामगढ़, हजारीबाग के डेमोटांड़ व चरही, कोडरमा, देवघर, गिरिडीह के पीरटांड़, इसरी, बगोदर, बिशुनगढ़ प्रखंड के गांव गोविंदपुर तथा प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार एवं बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर ने खूंटी, गुमला, लातेहार व पलामू प्रवास कर कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन कर अभियान की गति प्रदान किये। अभियान के क्रम में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर दर्जनों परिवारों को निमंत्रण दिये।

निमंत्रण देते हुए प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा कि पूरे झारखंड प्रांत में भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रत्येक गांवों व नागरों की गली गली में उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं के द्वारा पूजित अक्षत एवं नूतन मंदिर का चित्र देकर के निमंत्रण दिया जा रहा है। 

डॉ साहू ने कहा- झारखंड के प्रत्येक गांव एवं शहरों के लगभग 31,000 से अधिक बड़े मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान एवं महाआरती का कार्यक्रम करेंगे। प्रत्येक परिवार के महिलाऐं अपने घरों से दीपक सजाकर लायी गयी थाली से महाआरती कर भगवान को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। डॉ साहू ने कहा 22 जनवरी को 11 से 1 तक संपूर्ण हिंदू समाज मंदिर में एकत्रित होकर धार्मिक अनुष्ठान एवं महाआरती करेंगे। साथ ही संध्या बेला में भव्य दीपोत्सव कर भगवान पुरुषोत्तम श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का खुशियां मनायेंगे। 

प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा- चाहे गांव हो चाहे शहर, भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा को देखकर, लगता है मानो त्रेतायुग में भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम जी बनवास से लौटे हैं और उनका राजतिलक की तैयारी चल रही हो। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह व हिंदू समाज के भगवान के प्रति असीम श्रद्धा ने संपूर्ण भूमंडल को उल्लासित कर रहा है। उक्त जानकारी विहिप के प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक पे्रस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse