टीम एबीएन, रांची। बुंडू प्रखंड के हुमटा पंचायत के बारूहातू गांव में शनिवार को मकर सक्रांति और टुसू परब के मौके पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग और खेल-प्रेमी शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेबीकेएसएस क्रांतिकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो, विशिष्ट अतिथि जेबीकेएसएस नेत्री दमयंती मुंडा, अतिथि स्थानीय उप मुखिया मेघनाथ मुंडा, रतन सिंह मुंडा, कालीचरण मुंडा, दुबराज महतो, अनूप महतो शामिल हुए।
टूर्नामेंट के फाइनल विजेता एफसी बुंडू की टीम को मुख्य अतिथि देवेंद्रनाथ महतो और उपविजेता एफसी हुमटा पंचायत की टीम को विशिष्ट अतिथि दमयंती मुंडा ने पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि ने प्रथम स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी फ्री फायर, पबजी जैसे आनलाइन खेल से ग्रसित होते जा रहे हैं। इससे बाहर निकलकर फुटबॉल जैसे खेल में भाग लेना होगा।
फुटबॉल का मैदान हमें टाइम मैनेजमेंट सिखाते हुए अनुशासनपूर्वक टीम वर्क सिखाता है। इसीलिए खेल के मैदान को बचाना होगा। विशिष्ट अतिथि दमयंती मुंडा ने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक मजबूती के साथ-साथ स्फूर्ति आती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में केदारनाथ, नागेश्वर, संजय, मंगल सिंह, भगीरथ, जीतवाहान राम, मनोहर, रोशन, भुवनेश्वर, बिनाधार, गंगाधर, देवेंद्र, नकुल के अलावा अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse