एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए रेवती नक्षत्र में दोपहर में 20 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। मंडलायुक्त की मांग पर आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने मुहूर्त की सूची तैयार करके भेज दी है। आचार्य द्राविड़ ने इसके पूर्व अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के लिए मुहूर्त दिया था और उसके अनुसार ही पीएम ने मंदिर का शिलान्यास किया था। आचार्य ने बताया कि 13 दिसंबर को रेवती नक्षत्र में भार्गव मुहूर्तानुसार श्लेषा नाड़ी में दिन में 1:37 बजे से 1:57 बजे तक श्री 1008 काशी विश्वनाथ धाम की प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह का आयोजन करना शुभ होगा। सोमवार के दिन आठवीं होरा चंद्र की होने से उसमें कार्य करना श्रेयष्कर होगा। इसके साथ ही बन रहा मातंग योग कुल की अभिवृद्धि करेगा। प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व कर्मकांड विधि का अनुष्ठान चंद्रहोरा में प्रारंभ करना शुभ फलदायक होगा। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर शहर में देव दीपावली सरीखा नजारा देखने को मिलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse