खूंटी : बालू-पत्थर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद जिले में बालू और पत्थर के अवैध खनन तथा परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गयी है। बुधवार अहले सुबह खनन विभाग ने मुरहू, कर्रा और जरियागढ़ थाना क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया। 

इसके तहत मुरहू थाना क्षेत्र के गनालोया गांव में बनई नदी से बालू का उठाव करते हुए एक वाहन को रंगे हाथ पकड़ा। वाहन को जब्त कर मुरहू थाना के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। 

वहीं कर्रा और जरियागढ़ थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान में एक टर्बो और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इस संबंध में भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अभियान में खनन निरीक्षक सुबोध सिंह और पुलिस बल शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse