एबीएन डेस्क। आपके नाम से कितने सिम कार्ड्स एक्टिव हैं, ये जानना बहुत ही जरूरी है। यदि आपकी ID पर कोई ऐसा सिम एक्टिवेट है जिसका इस्तेमाल आप नहीं कर रहे, तब उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। जैसे आपकी ID से रजिस्टर्ड सिम से गलत या गैर कानूनी गतिविधियां चल रही हैं तो आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। इसलिए आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आपकी ID पर कितने सिम रजिस्टर्ड हैं। तो चलिए, हम बताते हैं कि आप कैसे पता कर पाएंगे कि आपकी आईडी पर कितने नंबर रजिस्टर्ड हैं। अब दूरसंचार विभाग ने ज्यादा सिम रखने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यदि कोई ग्राहक तय नंबर से ज्यादा सिम रखता है तब उसे सभी सिम की KYC करनी होगी। इसे लेकर 7 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। KYC के लिए ग्राहकों को 60 दिन का वक्त दिया जाएगा। इंटरनेशनल रोमिंग, बीमार और विकलांग ग्राहकों को 30 दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। दूरसंचार विभाग ने टेलिकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) तैयार किया है। इसके लिए एक पोर्टल tafcop.dgtelecom.gov.in भी लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल में देशभर के सभी मोबाइल नंबर का डेटाबेस अपलोड है। पोर्टल के जरिए स्पैम और फ्रॉड पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है।इसकी मदद से आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपकी ID पर कितने सिम चालू हैं। यदि कोई आपकी ID पर सिम चला रहा है तब उसकी शिकायत भी कर सकते हैं। इस प्रोसेस में महज 30 सेकेंड का वक्त लगता है। स्टेप बाय स्टेप इस प्रोसेस को फॉलो कर आप जानकारी हासिल कर सकते हैं। सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in पोर्टल पर जाएं। यहां बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP की मदद से लॉगइन करें।अब उन सभी नंबर्स की डिटेल आ जाएगी जो आपकी ID से चल रहे हैं। लिस्ट में कोई ऐसा नंबर है जिसे आप नहीं जानते, तब उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए नंबर और This is not my number को सिलेक्ट करें। अब ऊपर की तरफ दिए बॉक्स में ID में लिखा नाम डालें। अब नीचे की तरफ Report के बॉक्स पर क्लिक कर दें। शिकायत करने के बाद आपको एक टिकट ID रिफरेंस नंबर भी दिया जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse