टीम एबीएन, रांची। नामकुम रेलवे ऑवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सोनू गिद्ध (20) पिता शांति प्रकाश गिद्ध, नेतरहाट निवासी की मौत हो गयी। करण तिर्की (25) पिता शंकर तिर्की, लोवाडीह बीच कोचा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायल को पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया है। बाइक से दोनों लोवाडीह की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद बाइक ट्रेलर में फंस गया।
बाइक फंसा होने की वजह से चालक पोस्ट ऑफिस के समीप ट्रेलर खड़ा करके फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया एवं शव एवं ट्रेलर को जब्त कर थाना ले आयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse