टीम एबीएन, रांची। आज 5 जनवरी दिन बृहस्पतिवार को कंपकंपी देने वाली सर्दी हो रही है। चारों तरफ बस कोहरा देखने को मिल रहा है। दूर-दूर तक धूप दिखाई ही नहीं दे रही है। जिसके वजह से आज लोगों की कंपकंपी छूट रही है।
सुबह से ही लोग अपने घरों में और घरों के बाहर आग जला कर बैठे हुए है। वहीं बीते 24 घंटे में झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश देखी गई है। वहीं आज बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है। जिसके वजह से ठंडी कंपकपाने वाली हवा चल रही है। हालांकि आज बादल छाये रहने की वजह से ठंड में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन तेज हवा से कंपकंपी महसूस हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज रांची सहित गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में बारिश हो सकती है। यहां बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना विभाग ने जताई है। वज्रपात को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में लोगों को वज्रपात से सचेत रहने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना काम के घर से बाहर ना निकले। जितना हो सके बच्चों को घर में ही रखें और ठंड से बचने की कोशिश करें।
वहीं आने वाली 6 जनवरी को भी झारखंड के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में रांची, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी और रामगढ़ शामिल है। वहीं 7 जनवरी दिन शनिवार को रोड पर कोहरा ज्यादा देखने को मिल सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse