एबीएन सेंट्रल डेस्क। राममंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अयोध्या में 22 जनवरी को होगा। इससे पहले राममंदिर का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। पीएम मोदी के आने के कारण तैयारियों में भव्यता देखी जा रही है। इसके लिए देशभर में निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी मेहमानों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आने की अपील की है। राममंदिर ट्रस्ट सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने की ओर है।
जिला अधिकारी के साथ अन्य अफसर सीएम योगी आदित्यनाथ के टच में हैं। हर छोटी-छोटी बात का ध्यान रखा जा रहा है। इस बीच मंदिर ट्रस्ट ने यहां की खास तस्वीरों को जारी किया है। फोटो के जरिए यह बताने की कोशिश हो रही है कि राम मंदिर में क्या तैयारियां पूरी हो गई हैं। ट्रस्ट ने मंदिर की खासियत के बारे में झलक दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse