टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 जनवरी 2024 को श्री अयोध्या धाम, श्रीरामजन्म भूमि में पूजित अक्षत से घर घर निमंत्रण अभियान के पांचवे दिन झारखंड राज्य के सभी जिला में चलाया गया।
अभियान के दौरान खूंटी स्थित आवास में पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय न्यासी कड़िया मुंडा, मुंडारी भाषा में हनुमान चालीसा व रामायण लिखने वाला कवि छत्रपाल सिंह मुंडा, खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा सहित प्रांत के कई गणमान्य को अयोध्या जी जाने हेतु निमंत्रण दिया गया।
निमंत्रण प्रकार जीवन को धन्य मानते हुए कहा कि हमारे जीवन में यह सुखद पल पूर्व एवं वर्तमान जन्म के अच्छे कर्मों के कारण ही संभव हुआ होगा। उन्होंने कहा भगवान पुरुषोत्तम श्री रामलला का नूतन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होते देखने के लिए पूरा सनातन हिंदू समाज प्रतीक्षा कर रहें हैं।
दुनिया में बसे प्रत्येक हिंदू समाज के हृदय में बसने वाले भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या सनातन हिंदू परंपरा का केंद्र बिंदु होगा। उन्होंने कहा प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रत्येक परिवार पूजा-पाठ करके पांच दीपक अवश्य जलायें।
आज प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने खूंटी, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने रांची महानगर, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो ने रांची ग्रामीण, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर ने हजारीबाग, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार ने रामगढ़, प्रांत सहमंत्री रामनरेश सिंह ने देवघर, विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह ने कोडरमा, प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने रांची के अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया।
महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, रतन केशरी व बबिता हिन्दू ने चुटिया क्षेत्र में, प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन बूटी क्षेत्र में, महानगर बजरंग दल सहसंयोजक दीपक साहू बड़ागांई क्षेत्र में, रांची विभाग सहसंयोजक विशाल साहू, खूंटी नगर नगर अध्यक्ष मुकेश, खूंटी जिला मंत्री विशाल चंद्रा, जिला संयोजक रोहित साहू आदि ने खूंटी क्षेत्र सहित झारखंड में लगभग 5000 टोलियां अपने-अपने गांव- मोहल्ला में निकालकर अभियान में लगे हैं। उक्त जानकारी विहिप के प्रचार प्रसार प्रांत सह प्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse