जमशेदपुर : आर्चरी ग्राउंड में आज से डॉग शो

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जमशेदपुर केनल क्लब की ओर से 74वां, 75वां और 76वां डॉग शो चैंपियनशिप का आयोजन पांच से सात जनवरी तक आर्चरी ग्राउंड जेआरडी कॉम्पलेक्स में होगा।

पांच जनवरी की सुबह साढ़े आठ बजे मुख्य अतिथि टाटा स्टील शेयर्ड सर्विसेस के उपाध्यक्ष प्रोबाल घोष ने इसका उद्घाटन किया। सुबह साढ़े आठ बजे शो शुरू हुआ। पहले दिन ऑबिडियंस टेस्ट (क्लास एक से सात) होगा। दूसरे और तीसरे दिन ऑल ब्रीड चैंपियनशिप होगा। 

इस बार ऑल ब्रीड शो में 386 डॉग की एंट्री आयी है। ओबिडियंश टेस्ट में 45 डॉग भाग लेंगे। इसमें 20 पोस्ट ग्रेजुएट डॉग हैं। बीगल स्पेशल्टी में 38 और लेब्राडोर रिट्रीवर स्पेशल्टी में 46 डॉग हिस्सा लेंगे। इस बार शो में छह नये ब्रीड के डॉग भी दिखायी देंगे।

ऑबिडियंश टेस्ट में भारत के फिलिप भट्ट, बीगल स्पेशल्टी व लेब्राडोर रिट्रीवर स्पेशल्टी में रूस के याना गावरीलोवा और ऑल ब्रीड शो में मेसिडोनिया के डॉ पेरो बोंजीनोस्की, ऑस्ट्रेलिया के लिंटे ब्रांड, रूस के एलेक्स बेल्किन और दक्षिण कोरिया के वुंग जॉग ली निर्णायक होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse