फरवरी में झारखंड में निकलेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

 

  • फरवरी में झारखंड पहुंचेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पांच प्रमंडलों के 13 जिलों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी। फरवरी की शुरुआत में न्याय यात्रा का कारवां झारखंड के संताल परगना पहुंचेगा। आठ दिनों की यात्रा में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को इसका शिड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरान राहुल गांधी आठ दिन झारखंड में रहेंगे।14 जनवरी से मणिपुर के इंफाल से यात्रा शुरू होगी। 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन होगा।

झारखंड में दो चरणों में यह यात्रा होगी। पहले चरण में 11 जिलों में यात्रा निकाली जायेगी, जबकि दूसरे चरण में पलामू-गढ़वा में यात्रा पहुंचेगी फिर बिहार निकल जाये। पश्चिम बंगाल से झारखंड के संताल परगना में न्याय यात्रा प्रवेश करेगी। 

झारखंड के दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा, पलामू और गढ़वा में न्याय यात्रा का कारवां जायेगा। न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों में 66 दिनों तक निकलेगी।

यह यात्रा 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी। 

देशभर के 13 राज्यों में झारखंड तीसरा ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा किलोमीटर की यात्रा होगी और जिले कवर होंगे। सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश के 20 जिलों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी। 11 दिनों में वहां 1074 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। 

न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों में 66 दिनों तक निकलेगी। यह यात्रा 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी। 

देशभर के 13 राज्यों में झारखंड तीसरा ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा किलोमीटर की यात्रा होगी और जिले कवर होंगे। सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश के 20 जिलों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी। 11 दिनों में वहां 1074 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse