एबीएन सोशल डेस्क। झारखंड में अयोध्या जी से आया पूजित अक्षत को प्रांत के सभी जिला, प्रखंड के मोहल्ला में आमंत्रण विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदू संगठन ने दिया है।
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि यह स्वर्ण अवसर हमें मिला है कि घर-घर में प्रभु श्रीराम लला मन्दिर अयोध्या धाम का निमंत्रण पहुंचना हैं। सभी कार्यकर्ता इस कार्य में लगे हुए हैं।
हमारे संकल्प है कि कोई भी घर इस निमंत्रण से ना छूटे। आज इस अवसर पर प्रधान लेखागार राजकुमार अग्रवाल के साथ–साथ झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मैकी रोड कार्यालय में थोक वस्त्र विक्रेता संघ के उपस्थित सभी सदस्यों के बीच निमंत्रण हेतु अक्षत एवं निमंत्रण पत्र बांटा गया।
थोक वस्त्र विक्रेता संघ से अध्यक्ष विक्रम खेतावत, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, सह- सचिव हैप्पी किंगर, कोषाध्यक्ष सौरभ कटारूका, पूर्व अध्यक्ष अजय बथवाल, अनिल जालान, राजेश कंदोई, विमल जैन, विक्रम जैन, ओम खेतावत, विपुल जैन, उमाशंकर कनोडिया के संग विश्व हिंदू परिषद से देवी सिंह प्रांत संगठन मंत्री, रंगनाथ महतो प्रांत सह मंत्री, राजेश अग्रवाल, मनोज पोद्दार प्रांत सहमंत्री, मिथलेश्वर मिश्र प्रांत समाजिक समरसता प्रमुख, दीपक ठाकुर प्रांत संयोजक, किशुन झा रांची विभाग मंत्री, प्रिंस अजमानी रांची विभाग संयोजक, पलामू विभाग मंत्री कुमार गौरव, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, रामगढ़ मंत्री छोटू वर्मा, पलामू मंत्री दामोदर मिश्रा, संयोजक प्रताप नगर योगेश खेदवाल, संयोजक महावीर टोला, अजय राजगढ़िया सत्संग प्रमुख सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप, झारखण्ड के प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन (93344 33338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse