एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड के देवघर जिला लगातार ठंड की चपेट में है। पिछले 6 दिनों से पारा लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में देवघर डीसी विशाल सागर ने देवघर शहरी क्षेत्र का देर रात निरीक्षण किया और फुटपाथ पर रात गुजरने वाले गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया।
देवघर डीसी ने देवघर स्थित कई झुग्गी झोपड़ी के मोहल्ले और बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन पहुंचकर लोगों का हाल-चाल जाना और इन्हें कंबल दिया। देवघर डीसी विशाल सागर ने कहा कि पारा लगातार गिरता जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से निगम के सहयोग से कई चिन्हित जगह पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सरकार की ओर से जिले में 80 हजार कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसको लेकर सभी प्रखंडों में इसका वितरण किया जा रहा है। देवघर डीसी विशाल सागर ने कहा कि यह कार्य लगातार चलता रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse