गुमला : कुएं से बरामद शव मामले में छह गिरफ्तार, जेल

 

चैनपुर थाना क्षेत्र के भेलवातला गांव के  कुएं से बरामद युवक के शव के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

टीम एबीएन, चैनपुर/गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के भेलवातला गांव के कुएं से बरामद महेंद्र रौतिया की मौत का कारण पता करते हुए कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सुगासरवा गांव निवासी मंगल अगुस्टीन किंडो, अश्विन किंडो, प्रवीण किंडो, जी एस कुजूर, सिफड़ी गांव निवासी थोमस कुजूर एवं केडेंग गांव निवासी अनमोल तिग्गा के नाम शामिल हैं। 

चैनपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर बैजु उरांव ने बताया कि मृतक के साथ आरोपियों ने 1 जनवरी के दिन मारपीट की घटना को अंजाम दिया था और उसे जान से मारने का प्रयास किया था। 

इसी दौरान महेंद्र रौतिया अपनी जान बचाने के क्रम में भागने के दौरान कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इधर, छापामारी दल में चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर बैजु उरांव, चैनपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, डुमरी थाना प्रभारी रवि कुमार, एस आई मुकेश कुमार,आलोक कुमार, सहित चैनपुर एवं डुमरी थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse