टीम एबीएन, रांची। इस साल झारखंडवासियों का अबतक वैसी ठंड से सामना नहीं हुआ, जैसा आमतौर पर होता रहा है। बेशक, कुछ दिनों पहले पलामू और संथाल प्रमंडल का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे जरुर रिकॉर्ड हुआ था लेकिन दिन के वक्त खिली धूप की वजह से लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। लेकिन मौसम केंद्र ने जो अनुमान जताया है।
उसके मुताबिक 4 जनवरी को झारखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं। 4 जनवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिम भागों यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
इसका फैलाव 5 जनवरी को राज्य के मध्य भागों यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। इससे साफ है कि अगले दो दिनों में बारिश की वजह से तापमान में कमी आ सकती है। खास बात है कि अगले दो दिनों तक संबंधित जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse