टीम एबीएन, रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता जी का दो दिवसीय 14वां वार्षिकोत्सव 6 एवं 7 जनवरी 2024 को श्री जीण माता प्रचार समिति रांची स्थानीय मारवाड़ी भवन हरमू रोड में मनायेगा।
अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 6 जनवरी को आदि शक्ति श्री जीण माता जी की निशान यात्रा सेवा सदन पथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ हो कर नगर भ्रमण करते हुए मारवाड़ी भवन पहुंचेगी, जहां सभी निशान आदि शक्ति श्री जीण माता को अर्पित किये जायेंगे।
इस निशान यात्रा में 501 निशान उठाये जायेंगे। सभी निशान लक्ष्मी नारायण मंदिर से वितरित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा का संचालन मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा करेगी। जिसका नेतृत्व अमित चौधरी और विकास गोयल करेंगे।
7 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे श्री जीण माताजी का अभिषेक उत्सव के मुख्य संयोजक श्री विजय पालड़ीवाल एवं सह संयोजक श्री ओम प्रकाश अग्रवाल सपरिवार करेंगे। अभिषेक के उपरांत भगवान श्रीगणेश का पूजन होगा।
इसके बाद दोपहर 1 बजे से शक्ति मंगल पाठ 751 महिलाएं करेंगी। इस मंगल पाठ में सभी महिलाएं अपने पारंपरिक वेश भूषा में उपस्थित होंगी। मंगल पाठ के वाचन और भजन गायन हेतु जीणधाम से आनंद जी पाराशर, कोलकाता से प्रकाश जी बरडिया और निकिता जी शर्मा पधार रहे हैं।
इस मंगल पाठ के आयोजन में श्री जीण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। माता को 51 फिट का गजरा एवं 181 फिट की चुनड़ी अर्पित की जायेगी। शक्ति मंगल पाठ का समापन रात्रि 8 बजे महाआरती से होगा।
इस वार्षिकोत्सव के निशान एवं मंगल पाठ का कूपन 3 जनवरी 2024 से मारवाड़ी भवन में अपराह्न 3 बजे से संध्या 6 बजे तक वितरित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालरिवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, अमित शर्मा, राजू मित्तल, आनंद अग्रवाल, अमित चौधरी, विनोद अग्रवाल, संदीप विजयवर्गीय, दीपक पोद्दार, संदीप अग्रवाल, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी आदि सदस्य सहयोग कर रहे हैं। उक्त जानकारी समाज के सचिव नारायण विजयवर्गीय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse