लोहरदगा : स्टेट बैंक ने जिला पुलिस को उपलब्ध कराया संसाधन

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा ने सीएसआर के तहत जिला पुलिस बल को हेलमेट, सिग्नल स्टिक व अन्य संसाधन उपलब्ध कराये हैं। 

मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा, बड़ा तालाब में  नववर्ष पर एक सादे समारोह में शाखा के मुख्य प्रबंध अविनाश कुमार ने लोहरदगा पुलिस विभाग को दैनिक ड्यूटी के लिए आवश्यक 25 हेलमेट, 15  सिग्नल स्टिक, पांच स्ट्रेचर और चार रोड बैरियर उपलब्ध कराया है। 

मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस कर्मियों को जोखिम का सामना करना पड़ता है। बैंक द्वारा उपलब्ध कराये गये संसाधनों से पुलिस सुरक्षित रहते हुए अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से कर सकेंगे। मौके पर डीएसपी परमेश्वर प्रसाद समेत बैंक के सभी कर्मी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse