लोहरदगा : नगर क्षेत्र में चला नगर परिषद का बुलडोजर

 

अस्थायी निर्माण को हटा कर सड़कों को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

टीम एबीएन, लोहरदगा। नगर परिषद प्रशासक ने नगर क्षेत्र की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर मंगलवार से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान का शुभारंभ किया। मंगलवार को पावरगंज चौक से लेकर मैना बगीचा तक सड़कों को अतिक्रमित कर लगाये गये शेड व  अस्थायी निर्माण को नगर परिषद कर्मियों ने ढहा दिया। 

साथ ही अस्थायी शेड को उखाड़ते हुए नगर परिषद कर्मी अपने साथ ले गये। मौके पर मौजूद नगर परिषद प्रशासक जयपाल सिंह मुंडा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में दुकानदार अस्थायी शेड का निर्माण व अस्थायी दुकानों का निर्माण कर नगर की सड़कों को संकीर्ण बना दिया है। 

जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है, इसी वजह से नगर क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त बनाने को लेकर अभियान का शुभारंभ किया गया है। इससे पूर्व माइकिंग द्वारा नगर वासियों व दुकानदारों को अतिक्रमण हटा लेने की अपील की जा चुकी है। 

मंगलवार को पावरगंज चौक से मैना बगीचा तक अभियान चलाते हुए नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं बुधवार को पावरगंज चौक से होते हुए मुख्य पथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाते हुए नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। 

मौके पर सदर अंचल के अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार, नगर परिषद के नगर प्रबंधक विजय कुमार , ट्रैफिक इंचार्ज संतोष कुमार समेत पुलिस कर्मी व नगर परिषद कर्मी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse