टीम एबीएन, रांची। देवी मंडप, किशोरगंज चौक स्थित प्राचीन ग्राम देवी की महाआरती और भंडारा कर नव वर्ष का स्वागत किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवी मंडप में युवा श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने माता की महाआरती की।
301 महिला श्रद्धालुओं को माता के आशीर्वाद स्वरूप सुहाग पिटारा भी दिया गया। भंडारे मे मंदिर के भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया तथा माता की जयकारा लगा कर नव वर्ष 2024 का स्वागत किया। सभी ने सबके कल्याण के लिए माता से प्रार्थना की और हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
ये कार्यक्रम हर वर्ष मंदिर के श्रद्धालु युवाओं का माता के प्रति समर्पित श्रद्धा भाव से संपन्न होता रहा है और इस वर्ष भी उनके उत्साह और समर्पण से कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं का कहना है कि भविष्य में भी सभी भक्तों के कल्याण के लिए माता की महाआरती कार्यक्रम इसी तरह आयोजित होता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लाल आशुतोष नाथ शाहदेव, मोहन पाठक, आलोक अग्रवाल, मनीष कुमार, संतोष, नीरज, धीरज संग अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse