कोडरमा : दो दिन बाद भी लापता विनीत का कोई सुराग नहीं

 

समस्तीपुर का विनीत वृंदाहा फॉल से हुआ था लापता 

जंगलों और फॉल की गहराई में होती रही तलाशी 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा जिले के वृंदाहा फॉल से 31 दिसंबर से लापता समस्तीपुर के विनीत कुमार झा का दो दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दो जनवरी को गझंडी पिकेट के प्रभारी और स्थानीय लोग दिन भर जंगलों और फॉल की गहराई में विनीत को तलाशते रहे। लेकिन विनीत का कोई सुराग नहीं मिल पाया। 

बता दें कि बिहार के समस्तीपुर से तीन युवक ट्रेन से घूमने कोडरमा आये थे। वे स्थानीय किसी जानकार से बाइक लेकर पहले तिलैया डैम गये। बाद में 31 जनवरी को गूगल मैप के सहारे वृंदाहा फॉल गये थे। वृंदाहा पहुंचे युवकों में चंदन कुमार, पिता प्रभाष कुमार झा,विनीत कुमार उर्फ बिट्टू, पिता गणेश कुमार झा, अभिषेक उर्फ गोलू, पिता राम विनोद झा तीनों युवक ट्रेन से कोडरमा आये थे। 

वहां पहुंचने के बाद चंदन और अभिषेक दोनों सो गये। नींद टूटी तो विनीत को गायब पाया। दोनों युवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से विनीत के खूब ढूंढा लेकिन कोई सुराग न मिलने पर एक जनवरी को तिलैया थाना में इसकी सूचना दी। फॉल के निकट से शराब का बोतल मिला है। जानकारी के अनुसार विनीत एक भाई और दो बहन है।

पुलिस नहीं कर रही सहयोग

लापता विनीत कुमार झा के फूफा प्रभाष झा ने बताया कि इस मामले में पुलिस कोई सहयोग नहीं कर रही है। प्रभाष झा ने बताया कि पहले पुलिस ने रेलवे में कंप्लेन करने को कहा। जब वे रेलवे में कंप्लेन के लिए गये तो कहा गया कि यह मामला लोकल पुलिस का है। उ

न्होंने बताया कि विनीत की तलाशी में स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग रहा है लेकिन पुलिस कोई सहयोग नहीं कर रही है। अभी तक गोताखोर भी नहीं बुलाया गया है। तिलैया थाना प्रभारी दोपहर लगभग दो बजे दलबल के साथ वृंदाहा पहुंचे और खेजबीन की लोकिन निराशा ही हाथ लगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse