टीम एबीएन, रांची। केंद्र सरकार द्वारा नए काला कानून व्यवसायिक वाहन चालकों भाइयों के लिए परेशान और हैरान करने वाला कानून है। इस नये कानून से पूरे देश के वाहन चालक के लिए एक नयी मुसीबत लेकर नये साल में आने वाली है।
प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने देश में हिट एंड रन नया काला कानून केंद्र सरकार द्वारा वाहन चालकों पर थोप कर हिटलर शाही की मिसाल कायम करना चाह रही है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाये, कम होगी।
श्री पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी कानून ड्राइवर भाइयों के लिए भारतवर्ष में लागू करना चाहती है। केंद्र सरकार को पहले यह जानकारी होना चाहिए कि विदेश के वनस्पत भारत के वाहन चालकों को कम वेतन साथ ही अन्य सुविधा भी नहीं मिलती है।
कम वेतन में अपने परिवार का भरण पोषण बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपने मूलभूत समस्याओं को भी ठीक ढंग से नहीं कर पाते हैं। वैसी स्थिति में यह काला कानून व्यवसाय चालकों के लिए हैरान एवं परेशान करने वाली है।
इस कानून में अगर वाहन चालक द्वारा दुर्घटना होता है, तो ऐसी स्थिति में जुमार्ना के साथ-साथ जेल भी हो सकता है जो कि कहीं से भी ठीक नहीं है। हिट एंड रन काला कानून का पूरे देश में वाहन चालकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं।
आंदोलन में राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश उनके साथ खड़ी है। अगर केंद्र सरकार यह काला कानून वापस नहीं लेती है, तो वाहन चालकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल भी सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेगी। उक्त जानकारी झारखंड राजद के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse