कोडरमा : डीसी मेघा भारद्वाज ने किया तिलैया डैम का भ्रमण

 

पर्यटकों के सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा चंदवारा प्रखंड के उरांव पंचायत अंतर्गत तिलैया डैम का भ्रमण किया गया। उपायुक्त ने तिलैया डैम में पिकनिक मनाने व घूमने आने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। 

उन्होंने तिलैया डैम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि तिलैया डैम में पिकनिक मनाने व घूमने आने वाले लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था देंगे। डैम में वोटिंग करने वाले को लाइफ जैकेट के साथ वोटिंग कराने का निर्देश दिया गया। 

साथ ही सभी नाविकों को आईडी कार्ड देने को कहा गया। साथ ही वोटिंग के समय तैराकों की भी नाव में रहने को कहा गया। उपायुक्त ने तिलैया डैम में बने टीकट काउंटर और अन्य भवनों के बारे में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त उपायुक्त महोदया ने तिलैया डैम में रिसोर्ट बनाने से संबंधित प्रस्ताव को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। 

मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदवारा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व अन्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse