टीम एबीएन, कोडरमा। साल का पहला दिन लोगों के लिए उमंग, उल्लास और खुशियों से भरा रहा। विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर पहुंचकर लोगों ने मस्ती के साथ साल के पहले दिन को व्यतीत किया। लोगों ने पुराने साल को गुडबाय कहा और नए साल को खूब एंज्वाय किया।
वैसे तो जिले के सभी पिकनिक स्पाटों पर मैजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी, किंतु तिलैया डैम की बात ही अलग थी। सभी स्थानों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी। लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट तिलैया डैम में नव वर्ष के अवसर पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पिकनिक मनाने वाले लोग सुबह से ही पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया सैलानियों की भीड़ बढ़ती गई। यहां पर पहुंचने वाले लोगों ने पिकनिक का लुत्फ उठाया। तिलैया डैम पिकनिक स्पॉट पर आने वाले सभी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का तिलैया डैम थाना के समीप जाच की गयी।
जांच में किसी भी तरह के कागजात एवं जरूरी संबंधित की जांच की गयी। वहीं नीचे मोड़ के पास पुलिस प्रशासन ने सभी वाहनों को तिलैया डैम पार्क एवं सर्किट हाउस के पास जाने के लिए माना किया। जबकि तिलैया डैम के पास महिला थाना प्रभारी पिंकी रानी अपने दल बल के साथ तैनात दिखे।
वही जिला के उपायुक्त मेघा भारद्वाज, डीडीसी ऋतु राज, एसडीएम रिया सिंह, एएसपी प्रवीण पुष्कर, तिलैया डैम ओपी थाना प्रभारी अमृता खलखो ने पर्यटक स्थल का जायजा लिया। बंगाल, बिहार, यूपी एवं झारखंड राज्य के कई जिलों से आये हुए पर्यटक ने नव वर्ष का भरपूर आनंद लिया।
नौका विहार का आनंद लिया। तिलैया डैम नीचे मोड़ के पास प्रशासन ने बेरिकेटिंग लगाया था। ताकि कोई भी दो पहिया एवं चार पहिया वाहन पिकनिक स्थल तक ना जा सके। आये हुए सभी सैलानियों ने नौका विहार एवं डबल डेकर की सवारी की।
मौके पर दंडाधिकारी के रूप में संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी पिंकी रानी एवं पुलिस जवान मौजूद थे। इसके अलावा कोडरमा के ध्वजाधारी, मरकच्चो के करमा धाम, चंचाल, चंदवारा के दुर्गिनियां, जवाहर घाटी समेत अन्य पिकनिक स्पॉटों पर भी लोगों की खूजय मस्ती की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse