टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहली बार कोडरमा को मेडिल दिलानेवाले खिलाड़ी राहुल कुमार यादव का वापसी में कोडरमा स्टेशन पर भव्य सवागत किया गया। बता दें कि प्रतियोगिता समाप्ति के बाद ररहुल दिल्ली से एक जनवरी को कोडरमा जंक्शन पहुंचे थे।
कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, सचिव आकाश सेठ, कोषाध्यक्ष ईशा कुमारी, संयुक्त सचिव रितेश लोहानी, बिरजू शर्मा, राष्ट्रीय योग खिलाड़ी मिथिलेश राम गुप्ता, सतीश कुमार सिन्हा, दीक्षित राज, राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अतुल आनंद, गोलू यादव, सकलदेव साव, रोहित कुमार, प्रभु साव, अंशित गुप्ता, खूबलाल यादव, सूरज यादव, चंदन यादव, नितीश यादव ने बूके देकर और फूलों की माला पहनाकर राहुल का स्वागत किया।
मौके पर राहुल के पिता सीता राम यादव, माता पार्वती देवी, भाभी सरिता देवी, उरवां मुखिया मनोज पासवान, सरपंच रामविलास पासवन, रणजीत यादव, शीतल यादव, गुलाब यादव, पवन यादव, विश्वनाथ यादव, कृष्णा यादव, अनीश यादव मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse