टीम एबीएन, कोडरमा। बिहार के समस्तीपुर से कोडरमा घूमने आये जीन युवकों में विनीत कुमार उर्फ बिट्टू, पिता गणेश कुमार झा गझंडी के वृंदाहा फॉल से लापता हो गया है। उसकी उम्र 25 साल बतायी जा रही है। वह मैनेजमेंट का छात्र बताया जाता है। इसके पहले भी पिछले जून में वृंदाहा फॉल से तीन युवकों के लापता होने की सूचना थी।
इस बारे में मिलीजानकारी के अनुसार तीनों युवकों में चंदन कुमार, पिता सुभाष कुमार झा, विनीत कुमार उर्फ बिट्टू, पिता गणेश कुमार झा,अभिषेक उर्फ गोलू पिता राम विनोद झा तीनों युवक ट्रेन से कोडरमा आये। यहां से टोटो लेकर तीनों तिलैया डैम घूमने गये।
वहीं से लौटने के बाद कोडरमा रेलवे स्टेशन में संचालित सुलभ शैचालय में कार्यरत अपने किसी जानकार से मिलकर उनका बाइक लिया और गूगल मैप के सहारे तीनों गझंडी के घले जंगल में स्थित वृंदाहा फॉल घूमने गये। तीनों की उम्र 24 से 25 साल बतायी जा रही है।
विनीत के दोनों मित्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों 31 दिसंबर की शाम में वृंदाहा फॉग गये थे। वहां जाकर वे सो गये। रात आठ बजे जब नींद खुली तो विनीत गायब मिला। आसपास और जंगलों में खोजने के बाद जब विनीत का कोई पता नहीं चला तो उन दोनों ने एक जनवरी को तिलैया थाना में विनीत के लापता होने की यूचना दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
लापता विनीत चंदन का ममेरा भाई था। विनीत के गायब होने के बाद सिर्फ उसके चप्पल का पता चला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह फॉल में डूब गया होगा। चंदन के अनुसार विनीत कुमार होटल मैनजमेंट कर रहा था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse