टीम एबीएन, जमशेदपुर। नववर्ष के पहले दिन जुबिली पार्क का गेट बंद रहेगा। नववर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में सैलानी पार्क में पहुंचते हैं। इसको देखते हुए पार्क के गेट को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
सैलानियों को पार्क गेट के बाहर की वाहनों की पार्किंग करनी होगी। जुबली पार्क के साकची छोर वाले गेट के बायीं ओर रवींद्र भवन की तरफ सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
सोनारी की ओर से आने वाले को-ऑपरेटिव कॉलेज रोड, बिष्टुपुर स्टेट माइल रोड से आने वाले लोग सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के आगे वाहनों की पार्किंग कर सकेंगे। जिला पुलिस के अलावा टाटा स्टील यूएसआइएल (जुस्को) की ओर से भी जुबिली पार्क में अतिरिक्त प्राइवेट सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse