टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31/12/23 दिन रविवार को झारखंड कि राजधानी रांची बहु बाजार में स्थित बिशप कंपाउंड में 150 वर्षों से रहे खतियानी आदिवासी को रांची का भू माफिया के कैद से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिती रांची टीम मुक्त कराया।
मौके पर जेबीकेएसएस क्रांतिकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि रांची का भू माफिया का अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ गया। 1932 से पूर्व से बिशप कंपाउंड में रह रहे गरीब खतियानी आदिवासियों का जमीन हड़पने के उद्देश्य से 6/10/2023 को भोर चार बजे विशप बस्ती से निकलने वाले रास्ता को रोक कर मुख्य द्वार को हटाकर दिवाल खड़ा करके आवागमन बंद कर दिया गया था।
साथ ही पीने का पानी सप्लाई से भी बंद कर दिया गया। जेबीकेएसएस केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो के नाम लिखित रूप से मदद मांगने पर रांची टीम संज्ञान लेते हुए मामला को गंभीरता से लिया तथा पुराना रास्ता को पुन: खोल दिया।
साथ ही लोवर बाजार रांची थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर गेट को संरक्षण करने का निवेदन किया। थाना प्रभारी भी आदिवासी गरीब हित में पहल करने का आश्वासन दिया।
देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी दी कि 150 वर्षों से रह रहे खतियानी आदिवासियों के पास राशन कार्ड, लेबर कार्ड है। बिजली बिल, होल्डिंग टैक्स शुरुआत से पेमेंट करते आया है।
मौके पर देवेंद्र नाथ महतो वर्तमान आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्थानीय अधिकारी पदाधिकारी मांग करते हुए कहा कि भू माफियाओं द्वारा झारखंडी आदिवासी मूलवासी के साथ हो रहे शोषण को संज्ञान में लेते हुए दोषी भू माफियाओं पर कानूनी कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की जाये।
इसे सफल बनाने में देवेन्द्र नाथ महतो, खतियानी सुमित महतो, फलींद्र करमाली, मार्शल, अंगत नायक, राहुल, आशीष के अलावा अन्य सैकड़ों क्रांतिकारी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse