डीएवी गांधीनगर का सुजॉय झारखंड ताइक्वांडो टीम में चयनित

 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के छात्र सुजॉय कुमार राणा का चयन बेतुल मध्य प्रदेश में आयोजित एसजीएफआई ताइक्वांडो में झारखण्ड टीम में किया गया है। 

यह प्रतियोगिता बेतुल में 31 दिसंबर 2023 से 6 जनवरी 2024 तक आयोजित होगी। इनका चयन अंडर-19 आयु वर्ग में 68 से 73 किलोग्राम वर्ग में किया गया है। 

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एस के सिन्हा, निराकर आचार्य, गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा, केके प्रसाद आदि ने बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse