महिला क्रिकेट : 3 रन से हारी टीम इंडिया

 

  • ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को तीन रन से हराया
  • सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (30 दिसंबर) को खेला गया। टीम इंडिया इस मैच में तीन रन से हार गयी। जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 

उसने पहला मैच छह विकेट से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी मुकाबला दो जनवरी को खेला जायेगा। उसके बाद पांच, सात और नौ जनवरी को तीन टी-20 मैच खेले जायेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 258 रन बनाये। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में आठ विकेट पर 255 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए फीबी लिचफील्ड ने 63 और एलिस पैरी ने 50 रन बनाये। 

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। भारत के लिए ऋचा घोष ने 96 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 44 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के एनाबेल सदरलैंड ने तीन और जॉर्जिया वेयरहैम ने दो विकेट झटके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse