बादल और रिमझिम फुहार से होगा नववर्ष का स्वागत

 

  • आसमान में बादल और रिमझिम फुहारे करेंगे झारखंड में नये साल 2024 का स्वागत, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 01 जनवरी की रात से मौसम में बदलाव होगा। नये साल के पहले दिन की रात और 02 जनवरी की सुबह पलामू प्रमंडल और राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 03 और 04 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ अन्य जिलों तक फैल जायेगा। इस दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के कार्यकारी निदेशक और मौसम पूवार्नुमानकर्ता अभिषेक आनंद के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया है। 

मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 02 से 04 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और गोड्डा का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse