सकल जैन समाज, रांची ने करायी कपल प्रबंधन कार्यशाला

 

टीम एबीएन, रांची। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्म संघ के महातपस्वी आचार्य श्रीमहाश्रमण जी की सुशिष्या श्रमणी डॉ निर्वाणप्रज्ञा जी तथा श्रमणी मध्यस्थप्रज्ञा जी का रांची में प्रवास चल रहा है।

प्रवास के दौरान आज दिगम्बर जैन मंदिर, अपर बाज़ार में श्रमणी जी ने 2 घण्टे का (Couple Management Workshop) कपल प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सकल रांची जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया।

श्रमणी जी के द्वारा वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से आज के वर्तमान युग मे सम्मलित परिवार में जीवन जीने की कला के बारे में विस्तृत रूप से बताया तथा पति-पत्नी, मां- बेटी, पिता- पुत्र, सास- ससुर आदि के आपसी संबंध के बारे में विस्तार से बताया। आधुनिक युग मे इस भागदौड़ की दुनिया मे पति पत्नी को एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक,  पारिवारिक रिश्तों को मजबूत रखते हुए, हर परिस्थिति में सम भाव रहते हुए आपस मे एकजुट, छोटी मोटी बातों में समझौता करते हुए तथा एक दूसरे की हिम्मत बनकर आपस में मिलकर रहना चाहिए। साथ ही बच्चों को भी बचपन से ही अच्छे संस्कार देने चाहिए तथा धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना चाहिए, आदि के बारे में बेहतर तरीके से समझाया।

घेवर चंद नाहटा एवं पंकज पांड्या ने श्रमणी जी को आज के कार्यक्रम के आयोजन के लिए तथा पधारें हुए सभी श्रावक- श्राविकाओं का आभार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम में दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष नरेंद्र गंगवाल, मंत्री पंकज पांड्या, पूर्व अध्यक्ष पदम् छाबड़ा, पूर्व सचिव सुभाष विनायक, श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अमर चंद बैंगानी, उपाध्यक्ष महेंद्र बरमेचा, ओसवाल संघ के सचिव विमल दस्सानी, तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्ष सुमन बरमेचा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष ललित सेठिया के साथ साथ काफी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन अमरचंद बैंगानी, विशाल दस्सानी, सुरेश जैन के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन (8340247771) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse