टीम एबीएन, लोहरदगा। शीतलहरी, सर्द पछवा हवाओं से कड़कती ठंड के मद्देनजर ठिठुरते, गरीब, असहाय और निर्धनजनों के चेहरे में मुस्कान लाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की लोहरदगा शाखा मारवाड़ी महिला मंच की ओर से गुरुवार को 50 से अधिक लोगों के कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
लोहरदगा के उपनगरीय क्षेत्र पतराटोली स्थित एसपी मुखर्जी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला मंच की अध्यक्षा ममता ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की लोहरदगा शाखा मारवाड़ी महिला मंच हमेशा राष्ट्रहित और समाज के जरूरतमंदों की सेवा ईश्वरीय कार्य मानकर करती रही है।
इस काम में हमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। सबके साथ मिलकर काम करना है। नशापान से समाज को दूर रखने के लिए खासकर महिलाओं को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कंबल देना समुदाय की मदद करने का शानदार तरीका है।
कंबलों का दान किसी व्यक्ति या संगठन, विशेषकर बेघरों के लिए बहुत बड़ा अंतर लाता है। ठंड की रातों में मैंने कई गरीब लोगों को सड़कों पर रहते हुए पाया। ऐसे लाखों वंचित हैं, जो कंबल भी नहीं खरीद पाते हैं उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम (केंद्र) लोहरदगा के सचिव सुमन राय ने कहा की मारवाड़ी महिला मंच लोहरदगा के द्वारा गरीबों सहयोग और जरूरतमंदों की सेवा को ईश्वर प्रदत कार्य मानते हुए किया जा रहा है। यह सराहनीय है।समाज के हर वर्ग के लोगों को इस तरह का कार्य करना चाहिए।
सुमन कहा कि कल्याण आश्रम वनवासियों के संस्कृति सभ्यता परंपरा को अक्षुण्य रखते हुए उन्हें जागरूक करने का काम कर रही है। जनजातीय समाज के लोग अब अपने हितों की रक्षा खुद कर रहे हैं। यह जागरूकता का परिणाम है। कल्याणकारी योजनाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
मंच की वरीय सदस्या मंजुला केडिया ने कहा कि हम सभी महिलाएं स्वयं में बचत कर सामाजिकता का धर्म निभाते हैं। समाज में सभी एक साथ बैठकर सुख-दुख के हमराही बने। इसी उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और समाज कल्याण हमारा उद्देश्य है।
मारवाड़ी महिला मंच लोहरदगा की सक्रिय सदस्या संगीता मित्तल ने कहा कि जितने भी बुजुर्ग महिलाएं और हमारे अभिभावक स्वरूप जो लोग यहां उपस्थित हैं। उन सब से विनम्र आग्रह है कि आप अपने बच्चों को जरूर पढाएं। बदलते परिवेश में हम सभी को डिजिटल जानकारी भी रखना होगा। तभी आप ठगी के शिकार से नहीं हों पाएंगे।
उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं तैयार होती है, तो इसी विद्यालय परिसर में हम लोग प्रौढ़ शिक्षा केंद्र संचालित करेंगे। इससे बुजुर्ग महिलाएं कहीं सफर करेंगी, तो वह साइन बोर्ड आदि पढ़कर या पता चले कि वह कहां पहुंची है, कहां उन्हें जाना है, अनजान स्थान पर तो उन्हें नहीं उतर जा रहा है? शिक्षा की बेसिक जानकारी के लिए हम सभी मारवाड़ी महिला मंच की सदस्या बुजुर्ग महिलाओं को शिक्षित करने के लिए तैयार है।
मौके पर अन्य लोगों के अलावा अंकित भारद्वाज, देवकुमार, रामजी साहू आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद तमाम बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई। उनके बीच गर्म कपड़ों का भी वितरण किया गया। समाज के अंतिम पायदान और घर के इन बुजुर्ग महिला और बुजुर्गों को कंबल मिलने से उनके चेहरे में खुशियां देखी गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse