कोडरमा : दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कॉल गर्ल उपलब्ध कराने के नाम पर करते थे ठगी

टीम एबीएन, कोडरमा। पुलिस ने लड़कियां उपलब्ध करानें के नाम पर लोगों को झांसें में लेकर पैसों की ठगी गिरोह का उद्भेदन किया है। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक अनुदीपन सिंह ने प्रेसबयान जारी कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि साईबर अपराधियों का एक गिरोह कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम बेकोबार में सक्रिय होकर लड़कियां उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को झांसें में लेकर पैसों की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जिसको लेकर प्रवीण पुस्कर अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा छापेमारी करते हुए इस गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाईल फोन की जाँच करने पर इनके मोबाईल फोन में कई सारी लड़कियों के अश्लील,फर्जी फोटो एवं विडियो भी मिले हैं। जिसे दिखाकर इन अभियुक्तों द्वारा स्कॉर्ट गर्ल सर्विस उपलब्ध कराने के नाम पर लोंगों को झांसे में लेते हुए पैसों की ठगी की जाती थी। 

साथ ही इनके पास से मिले कुछ मोबाईल फोन में वॉइस चेंजर ऐप भी पाये गये हैं। जिसके माध्यम से ये लड़कियों की आवाज में बात कर लोंगों को झांसा देते थे। जाँच में यह भी पाया गया कि इनके झांसे में आये लोगों को ये अभियुक्त वीडियो कॉल कर फर्जी अश्लील विडियो दिखाकर, वीडियो कॉल का स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे पैसों की ठगी करते थे। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ग्यारह मोबाइल फोन, एक टैब, नौ सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों के दस एटीएम कार्ड, दो चेकबुक, दो आधार कार्ड एवं 55000 रुपए नकद राशि बरामद की गयी है। इस सन्दर्भ में कोडरमा थाना कांड संख्या- 228/23 दिनांक-28.12.2023 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बेकोबार निवासी 20 वर्षीय सचिन कुमार, पिता राजकुमार मंडल व 21 वर्षीय दीपक कुमार, पिता सुभाष प्रसाद के नाम शामिल हैं। इस छापेमारी दल में कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम, एसआई कुंदन कुमार, कोडरमा थाना पैंथर एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse