महाआरती और सुहाग पिटारा बांट कर होगा नववर्ष का स्वागत

 

टीम एबीएन, रांची। स्थानीय ग्राम देवी, देवी मंडप किशोर गंज चौक रांची मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  दिनांक 01.01.2024 दिन सोमवार माता की महाआरती के साथ 301 महिला भक्तों को माता के आशीर्वाद के रूप मे सुहाग पिटारा दिया जायेगा। 

01.01.2024 सुबह 8 बजे सत्यनारायण भगवान के पूजन के उपरांत सुबह 10 बजे प्रसाद वितरण किया जायेगा। शाम 7 बजे माता की महाआरती व शाम 7.30 से महाप्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया जायेगा। 

क्षेत्र में रहने वाले लोगों का देवी मां के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास है। इस महोत्सव मे हर वर्ष भक्तों की भीड उमड़ती रही है और इस वर्ष भी भक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे तन मन धन से योगदान दे रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse