जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम भुवनेश्वर रवाना

 

भुनेश्वर में होने वाले जूनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता हेतू झारखंड टीम रवाना

टीम एबीएन, रांची। 28 से 30 दिसंबर 2023 तक भुनेश्वर ओडिशा में राष्ट्रीय जूनियर आर्टिस्टिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम भी हिस्सा ले रही है, जो धनबाद स्पेशल एक्सप्रेस से रवाना हो गयी। 

बता दें कि पिछले दिनों टीम का सलेक्शन ट्रायल किया गया था, जिसमें झारखंड टीम की भी घोषणा की गयी थी। 

  • राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची 

जूनियर पुरूष आर्टिस्टिक जिमनास्टिक में पांच खिलाड़ी :  

प्रमेश्वर राय, देवराज सिंह, आयुष लोहरा, अमर कुमार महतो, अनुराग कुमार 

जूनियर मेग जज- 

विकास गोप, अमित गोप 

जूनियर वेग जज- 

दीपकुमारी मांझी 

सुब्रा बनर्जी  

झारखंड जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, सचिव निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, उपाध्यक्ष तुलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव दीपक गुप्ता, धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय तथा अन्य जिला संघों ने टीम के जीत की शुभकामनाएं देकर विदा किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse