देवघर में आरएसएस प्रमुख ने किया लोगों से संवाद

 

  • आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने देवघर के एक आश्रम का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था के थे पुख्ता इंतजाम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत बीते मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में स्थित एक आश्रम पहुंचे और उन्होंने वहां लोगों से संवाद किया। यह जानकारी आरएसएस के एक पदाधिकारी ने दी।

आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार आजाद ने बताया कि निजी यात्रा पर शहर आए भागवत ने ठाकुर अनुकूल चंद्र आश्रम का दौरा किया। 

ठाकुर अनुकूल चंद्र द्वारा स्थापित इस आश्रम में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। वहीं, भागवत के देवघर दौरे के मद्देनजर देवघर हवाई अड्डे और अन्य स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse