टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति रांची टीम द्वारा शोषित पीड़ित लोगों के हक अधिकार को लेकर लगातार संघर्ष करते आया है। उसी क्रम में आज दिनांक 27/12/2023 दिन बुधवार को शिवानी श्रेया लॉजिस्टिक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी महिलौंग में पिछले आठ महीनों से लगातार ईमानदारी पूर्वक कार्यरत सुरक्षा प्रहरी सुलैन उरांव, आशीष विद्या महतो, अमन कुमार, सम्बत महतो के लाखों रुपये बिना भुगतान किये कार्य से निकाल दिया गया, जो पिछले कई महीनों से कंपनी का चक्कर लगाते रहते थे, लेकिन न्याय नहीं मिला।
मामला जेबीकेएसएस रांची टीम के संज्ञान में आते ही टाईगर जयराम महतो के जन्मदिन शुभ अवसर जेबीकेएसएस रांची टीम सक्रिय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो और सुमित खतियानी के नेतृत्व में कंपनी के मैनेजर समीर रोहतगी को लगभग पांच घंटे बंधक बना कर रखा।
आंदोलनकारियों के दबाव के परिणामस्वरूप लगभग सभी सुरक्षा प्रहरी के लाखों रुपये बकाया कल दिनांक 28/12/23 दिन गुरुवार को भुगतान करने और आगे कार्य में निरंतर रखने का लिखित समझौता के बाद आंदोलन स्थगित किया गया।
मौके केंद्रीय सदस्य देवेंद्र नाथ महतो, सुमित खतियानी ने कहा कि पीड़ितों को हक दिलाकर रांची जेबीकेएसएस टीम ने टाईगर जयराम महतो दिया बड़ा तोहफा तथा आगे भी इसी तरह का तोहफा दिया जायेगा। आंदोलन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुधांशु, सूरज, फलींद्र, प्रदीप, आशीष, हरेंद्र के अलावा अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।
साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि टाईगर जयराम महतो का जन्मदिन रांची जिला के टाटीसिल्वे, सिल्ली, राहे, पतराहातु, सोनाहातू, बुंडू एवं अन्य जगहों पर केक काटकर मनाया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse