सबरीमला में मंडला पूजा शुरू

 

आज से शुरू हो रही सबरीमला में मंडला पूजा, अयप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

एबीएन सोशल डेस्क। केरल में मंडला पूजा के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में सबरीमला में स्थित भगवान अयप्पा के प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गयी है।

 मंदिर परिसर सन्निधानम में अपने सिर पर इरुन्मुदिकेट्टू की पवित्र पोटली लिये और स्वामी शरणम अयप्पा मंत्रों का जाप करते हुए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। 

भक्त मंडला पूजा की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। भगवान अयप्पा की पवित्र थंका अंकी (सुनहरी पोशाक) के साथ एक शोभायात्रा मंगलवार शाम को यहां पहाड़ी मंदिर पहुंची थी।

मंडला पूजा केरल का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार सबरीमाला अयप्पा मंदिर में मनाया जाता है। यह पूजा 41 दिनों की लंबी तपस्या के समाप्त होने का प्रतीक है, जिसे मंडला कलाम के नाम से जाना जाता है।

यह त्योहार भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मान्यता है मंडला पूजन करने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।

मंदिर प्रबंधन सूत्रों के अनुसार, प्रमुख देवता भगवान अयप्पा की मूर्ति पर अंकी लगाने के बाद पूजा की जायेगी। पूजा और अनुष्ठान सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच किये जायेंगे। 

मंडला पूजा के बाद, मंदिर रात 11 बजे तक बंद कर दिया जायेगा और 30 दिसंबर को मकरविलक्कू अनुष्ठानों के लिए फिर से खोल दिया जायेगा। सबरीमला मंदिर में मकरविलक्कू अनुष्ठान 15 जनवरी को होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse