धूमधाम से मनायी गयी अहिवरण जयंती

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

टीम एबीएन, कोडरमा। अहिवरण जयंती के तत्वावधान में झुमरीतिलैया के रजगाड़िया रोड मोदी सेवा सदन में मोदी बर्णवाल समाज ने महाराजा अहिवरण जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिवरण वंशज के अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, चंदवारा प्रमुख मंजू देवी, वंशज अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी, चलकुशा सी ओ शशिकांत सिनकर, मोदी समाज के जिलाध्यक्ष रामेश्वर मोदी, डॉ जपीएन वर्णवाल, परियोजना निदेशक रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं महाराजा अहिवरण के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

जिसके बाद अहिवरण वंशज के युवाओं के द्वारा अतिथियों को फ्लावर पोट और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को एकजुट करना बहुत अच्छी बात है। 

समाज के युवाओं को एक संगठन देने की जरूरत है। आज इस मौके पर मुझे शिरकत करने का मौका मिला, मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने अहिवरण वंशज के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी, उन्होंने आने वाले नूतन वर्ष की भी शुभकामनाएं दी। 

वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि समाज को इस एकजुटता के साथ हर क्षेत्र में भागीदारी लेने की जरूरत है। मोदी बर्णवाल समाज के हर लोग हर क्षेत्र में आगे है। एक दूसरे को आगे बढ़ने में सहायता करते हैं और आप सबों का यह प्यार एक परिवार की तरह मिला है। इस प्यार और आशीर्वाद के लिए मैं सदा ऋणी रहूंगी। 

उन्होंने भी मोदी वर्णवाल समाज को अहिवरण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी। प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत बीपीएससी में उत्तीर्ण अपेक्षा मोदी और मेडिकल में उत्तीर्ण अंकिता कुमारी, संकेत राज, रमेश राज मोदी को सम्मानित किया। 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से समां बांधे रखा गया। जिसमें बच्चों ने एक से एक डांस प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया। वहीं महिलाओं के बीच फन गेम का भी आयोजन किया जिसमें महिलाएं गेम में शामिल होकर खूब मस्ती बटोरी। कार्यक्रम के दौरान परियोजना निदेशक रोहित कुमार ने अहिवरण जी की जीवनी पर प्रकाश डाल सब को अवगत करवाया। 

वही अहिवरण वंशज के अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी ने कहा कि हमारे समाज के युवा हर क्षेत्र में आगे हैं। हमारे क्षेत्र की बेटे बेटियां इंजीनियरिंग, मेडिकल, फैशन डिजाइनर,खेल के क्षेत्र में भी काफी आगे आ चुके हैं, बस उन्हें सहयोग करने की जरूरत है। सचिव पंकज वर्णवाल ने अहिवरण वंशज के द्वारा सत्र 2023 का किया गया सामाजिक कार्यों का विस्तृत जानकारी दिया। 

जूनियर डांस में वीर मोदी ने किया प्रथम,रनर सार्विका मोदी और सीनियर में अभ्या श्री प्रथम व रनर ख्याति राजयान रही क कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों को मन मोह लिया। डांस जज के रूप में डॉ पूनम वर्णवाल, डॉ रंजीत वर्णवाल, शंभू मोदी ने अहम भूमिका निभायी। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं व युवाओं के बीच में गेम का भी आयोजन किया गया, जिसका लोगों ने काफी लुत्फ उठाया। पूरे कार्यक्रम का संचालन अनूप कुमार बर्णवाल ने किया  जो आकर्षण का केंद्र रहा। 

मौके पर ईश्वरदेव वर्णवाल, डॉ बी एन पी वर्णवाल, डॉ अरविंद मोदी, युवा अध्यक्ष अजय वर्णवाल, देव नारायण मोदी, प्रवीण वर्णवाल, डॉ सुनील मोदी, डॉक्टर पी कुमार, डॉ आशीष चंद, मीडिया प्रभारी साहिल मोदी, सकलदेव कुमार, पल्लव वर्णवाल, विकास बर्णवाल, विकी  बर्णवाल, संजीव कुमार, वरुण मोदी, उमेश बर्णवाल, मनोज मोदी, पंकज मोदी, भुनंदन मोदी, दीप प्रकाश, सुनील मोदी, नीरज कुमार, कृष्णा मोदी, अमित वर्णवाल, अमर कुमार, विशाल कुमार, विजय मोदी, प्रहलाद मोदी, विक्रम कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse