टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। टेंपो चालकों और नागरिकों को सुविधा देने की मांग पर झारखंड राज्य परिवहन मजदूर यूनियन एवं सीटू से संबद्ध टेंपो चालक संघ, झुमरी तिलैया इकाई ने नगर पर्षद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व सुभाष चौक से झंडा बैनर के साथ ओवरब्रिज, झंडा चौक, स्टेशन रोड व अड्डी बंगला रोड होते हुए नगर पर्षद कार्यालय तक पैदल जुलूस निकाला गया। इसका नेतृत्व सीटू नेता और निर्माण कामगार यूनियन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने की।
जुलूस में मनमानी टैक्स वसूली बंद करो, टैंपो स्टैंड की व्यवस्था करो, टैम्पो चालकों के साथ दुर्व्यवहार बंद करो आदि नारे लगाए जा रहे थे। प्रदर्शन के बाद टैंपो चालक संघ के अध्यक्ष मो रफीक की अध्यक्षता में हुई।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि नगर पर्षद सिर्फ टैक्स वसूलती है, लेकिन सुविधा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। शहर में कहीं भी टेंपो स्टैंड नहीं है, महिला पैसेंजर्स शौचालय के लिए तरस जाती है, लेकिन टैक्स दोनों तरफ वसूला जा रहा है।
देश में बेरोजगारी चरम पर है, जिसके कारण पढ़ें लिखे युवा आटो और टोटो चलाने के लिए मजबूर है। अपने अधिकार के लिए इनके पास संघर्ष के सिवाय कोई रास्ता नहीं है। रमेश प्रजापति ने भी अपने विचार रखे। प्रदर्शन के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर नगर प्रशासक हर्षवर्धन से वार्ता की।
जिसमें प्रशासक ने जल्द ही टैम्पो स्टैंड का स्थल चयन करने, मनमाने टैक्स पर रोक के लिए प्रिंटेड रशीद उपलब्ध कराने की बात कही।
प्रदर्शन में मो रफीक, मुना सोनी, चंदन सिंह, विजय शर्मा, आशीष दास, शिव रजक, मो उजैर खान, अशोक गिरि, राजेश कुमार, जागेश्वर साव, प्रदीप साव, मुकेश प्रसाद, सुरेश गुप्ता, विकास कुमार, धनराज यादव, रामसेवक सोनी सहित दर्जनों आॅटो चालक शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse