टीम एबीएन, रांची। मंगलवार और बुधवार को श्री सवेश्वरी समूह की रांची शाखा औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम में दो दिवसीय परम पूज्य अघोरेश्वर महाविभूति कलश सह चरणपादुका स्थापना और आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अगहण पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रमों में सर्वप्रथम प्रात: 6 से सात बजे श्रमदान एवं सफाई के पश्चात 8.30 बजे पूजन आरती तथा 9 बजे से अघोरान्ना परो मंत्र:, नास्ति तत्त्वं गुरौ परम का अष्टयाम संकीर्तन प्रारंभ किया गया, जिसमें श्री सवेश्वरी समूह संस्था के अध्यक्ष परम पूज्य गुरुपद संभव राम जी स्वयं उपस्थित हुए।
प्रात: 10 बजे से आश्रम प्रांगण में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जो अपराह्न 4 बजे तक चला। डॉ एसएन सिन्हा, डॉ रोहित कुमार सिंह, डॉ रंजन नारायण, डॉ शंकर रंजन, डॉ सुधाकर त्रिगुनायक द्वारा एलोपैथी तथा डॉ उत्पल कुमार एवं डॉ त्रिविदा रघुवंशी ने होमियोपैथी का परामर्श दिया तथा नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध करायी।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मेसर्स मेयर फार्मा, मेसर्स करैंकों इंडियन, मेसर्स एल्केम लेन लिमिटेड तथा मेसर्स एबोर्ट द्वारा बीएमआई, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड शुगर तथा लिपिड प्रोफाइल की नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध करायी गयी। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लगभग 225 लोगों ने उठाया।
दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन बुधवार 27 दिसंबर 2023, बुधवार को प्रात: 9 बजे अष्टयाम संकीर्तन के समापन, 10.30 बजे लघु विचार गोष्ठी एवं सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ होगा। देर रात निर्धन एवं जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण का आयोजन होगा। आयोजित कार्यक्रमों में श्री सवेश्वरी समूह की जमशेदपुर, डालटनगंज, नगर उंटारी, घाघरा, गुमला आदि शाखाओं से स्वयंसेवक एवं श्रद्धालु उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse