टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई जिलों में पुलिस कप्तान बदल जायेंगे। इसकी वजह है 18 आईपीएस को मिलने वाली प्रोन्नति। नये साल के पहले सप्ताह तक आईपीएस अफसरों की प्रोन्नति सूची जारी हो जायेगी।
इस वजह से धनबाद, हजारीबाग, साहिबगंज जिले के एसपी बदले जायेंगे। क्योंकि इन जिलों में बतौर पुलिस कप्तान तैनात अफसरों की डीआईजी के पद पर प्रोन्नति हो जायेगी। जाहिर है कि इन जिलों में नये पुलिस कप्तान जगह लेंगे।
खास बात है कि डीआईजी रैंक में बड़ी संख्या में अफसरों की प्रोन्नति हो रही है। इस वजह से रेंज में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse