रांची में श्रीराम जन्म अयोध्या धाम पूजित अक्षत कलश का वितरण, निकली शोभायात्रा

 

टीम एबीएन, रांची। श्रीराम जन्म अयोध्या धाम पूजित अक्षत कलश का वितरण दुर्गा मन्दिर रिम्स, वाल्मीकि नगर रांची महानगर में किया गया। मौके पर विहिप प्रांत समाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि इस उत्सव में हर एक व्यक्ति को शामिल होना है और उस दिन मंदिर में सभी को इकट्ठा होना है। 11 बजे से 1 बजे के बीच और संध्या को दीपावली उत्सव हर घर में और मंदिर में मनाना है। 

22 जनवरी 2024 को प्रदेश के मंदिर अयोध्या रूप में सजा कर पूजा-अर्चना की जायेगी। सभी बस्ती के संयोजक और सहसंयोजक को पूजित अक्षत कलश दिया गया। वहां से पूजा-अर्चना करने के बाद बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। 

मौके पर प्रांत समाजिक समरसता प्रमुख मिथलेश्वर मिश्र, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, प्रांत प्रचार प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन, महानगर उपाअध्यक्ष गोपाल पारिक, बजरंग दल सह संयोजक दीपक साहू, अशोक सिंह, गोपाल शरण, राजकिशोर प्रसाद, प्रकाश चंद्रा सिन्हा, मनीष कुमार साहू, शेखर कुमार साहू, प्रह्लाद कुमार साहू, अजय महतो, सुशील सिंह, निवेंद्र कुमार बाल्मीकि नगर के सभी बस्ती संयोजक शामिल हुए अभिषेक, सह संयोजक कामेश्वर बड़ाईक आरोग्य भवन संयोजक संतोष सोनी, सह संयोजक मनोज प्रसाद, दिव्यांयन संयोजक मदन साहू, सह संयोजक रामदेव सिंह, दीनदयाल संयोजक रितेश कुमार, सह संयोजक मुकेश, इंद्रप्रस्थ संयोजक प्रकाश चंद्र सिंहा, सह संयोजक दीपक, हाउसिंग संयोजक मानू, विवेक सह संयोजक रितेश, दिवाकर नगर संयोजक रणधीर सिंह, सह संयोजक त्रिलोक कुमार नाग, बड़ागांई संयोजक राजेश साहू, सह संयोजक अजय महतो, सुख शांति संयोजक प्रदीप साहू सह संयोजक पिंटू ठाकुर, जय प्रकाश संयोजक रणधीर रजक, सह संयोजक संजय यादव, गाड़ी गांव संयोजक विजय पोद्दार, सह संयोजक संतोष साहू, खटंगा संयोजक संजीत सिंह, सह संयोजक रितेश के अलावा सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse