एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर यानी मंगलवार की सुबह 10:30 बजे नयी दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी दिल्ली में युवाओं के मार्च-पास्ट को भी हरी झंडी दिखायेंगे।
इस दिन को चिह्नित करने के लिए, सरकार नागरिकों, विशेषकर छोटे बच्चों को साहिबजादों के अनुकरणीय साहस की कहानी के बारे में सूचित करने और शिक्षित करने के लिए पूरे देश में भागीदारी कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
साहिबजादों की जीवन कहानी और बलिदान का विवरण देने वाली एक डिजिटल प्रदर्शनी देश भर के स्कूलों और बाल देखभाल संस्थानों में प्रदर्शित की जायेगी। वीर बाल दिवस पर एक फिल्म भी देशभर में प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही, इंटरैक्टिव क्विज जैसी विभिन्न आनलाइन प्रतियोगिताएं भी होंगी जो माईभारत और माईगोव. पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जायेंंगी।
गत नौ जनवरी 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन, प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को चिह्नित करने के लिए वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse