अयोध्या में 200 करोड़ से शौर्य भवन बनायेगी झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा

 

  • माहेश्वरी समाज ने 200 करोड़ की लागत से अयोध्या में शौर्य भवन का निर्माण एवं बाबा की नगरी देवघर में भवन का आधुनिक नवीनीकरण

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा, रांची के आतिथ्य में दिनांक 23-24 दिसंबर 2023 आयोजित झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा व इसकी अनुषांगिक महिला, युवा व ट्रस्ट इकाइयों का अधिवेशन उड़ान-2024 ने आने वाले नववर्ष 2024 में अपने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कार्यों व उद्देश्यों को एक नयी उंचाई तक पहुंचाने हेतु उड़ान भरी। 

औपचरिकता पूरी करते हुए सर्वप्रथम प्रदेश सभा के वरिष्ठ सदस्य जुगल किशोर मारू ने महासभा, प्रदेश सभा व जिला सभा के पदाधिकारियों व सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने परिपक्व विचारों द्वारा ह्रास होते सामाजिक मूल्यों व उनके समाधानों पर प्रकाश डाला।

श्री माहेश्वरी सभा, रांची के अध्यक्ष किशन जी साबू ने प्रदेश की ध्वजवाहक रांची जिला सभा के कार्यों व उपलब्धियों को बताते हुए मंच प्रदेश सभा के सचिव महेश लाखोटिया को संचालन हेतु सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार मारू ने प्रदेश में किये जा रहे कार्यों व अपनी योजनाओं को सदन में रखा। 

बाबा बैध्यनाथ की पवित्र नगरी देवघर बहुत तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख तीर्थस्थल व पर्यटन स्थल में विकसित हो रही है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश सभा  द्वारा शीघ्र ही वहां के स्थानीय माहेश्वरी भवन को सभी तरह की सुविधाओं से सुसज्जित कर एक आधुनिक पर्यटक भवन के रुप में विकसित किया जायेगा।  

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सन्युक्त मंत्री (पूर्वांचल) श्री छीतर मल जी धूत ने अपने उद्बोधन में महासभा की फ्लेगशिप योजनाओं को सदन में रखा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) श्री कैलाश जी काबरा ने महासभा द्वारा रामजन्म भूमि आंदोलन में प्राणों की आहुती देने वाले माहेश्वरी समाज के कोठारी बंधुओं की स्मृति में अयोध्या में 200 करोड़ की लागत से बन रहे शौर्य भवन की जानकारी दी। 

उन्होनें माहेश्वरी समाज सांगठिक शक्ति को प्रगाढ़ व सशक्त बनाने के लिए युवाओं और युवतियों की सक्रिय भागेदारी की जरुरत पर सभा का ध्यान आकर्षित किया। हम विरासत में प्राप्त सेवा-त्याग-सदाचार के अपने मूल्यों को निरंतर आगे बढाने के लिए संकल्पित हैं और रहेंगे, ये उम्मीद जतायी। 

मौके पर प्रदेश माहेश्वरी सभा की एक मात्र ट्रस्ट रामानंद धूत झारखंड बिहार माहेश्वरी ट्रस्ट में 21 नये ट्रस्टी बनाये गये और जरुरतमन्द परिवारों को ज्यादा से ज्यादा त्वरित सहायता पहुंचाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश की महिला समिति एवं युवा संगठन ने भी समसामयिक सामाजिक मूल्यों पर चिंतन किया की अपनी युवा एवं भावी पीढ़ी की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण कैसे हो। 

शाम में महिला समिति एवं समाज के बच्चों ने संयुक्त परिवार के मूल्य पर आधारित एक नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही साथ संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों की नृत्य की झलकियां प्रस्तुत की गयी। युवा संगठन ने क्रिकेट टूर्नामेंट उड़ान 2024 के ट्रॉफी का अनावरण किया। 

24 दिसंबर को खुला सत्र के समापन के बाद कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कुल मिला कर प्रदेश सभा का ये दो दिवसीय अधिवेशन उड़ान 2024 सफल, सार्थक और प्रेरक रहा। 

एक तरफ कार्यकताओं में में सामाजिक कार्यों के प्रति नव चेतना, जोश और उत्साह का संचार हुआ तो दूसरी तरफ समाज के जरुरतमंद परिवारों की समृधि की उम्मीदें भी जागृत करवाने में सफल रहा। उक्त जानकारी झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अशोक साबू और रश्मि कोठारी मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse